उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी 5 जगह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू

नई दिल्ली। सीएए के खिलाफ जामिया मिल्लिया, शाहीन बाग, खुरेजी और तुर्कमान गेट के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, चांद बाग, मुस्तफाबाद, खजूरी की श्रीराम कॉलोनी और कर्दमपुरी में आंदोलन शुरू हो गया। यहां महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। उनका कहना है कि इस काले कानून को वापस लेने तक उनका प्रदर्शन चलेगा। चुनाव के समय वोट की राजनीति न हो, इसलिए यहां से नेताओं को दूर ही रखा जा रहा है। वेलकम स्थित कर्दमपुरी इलाके में शनिवार रात सैकड़ों लोग अचानक रोड नंबर-66 पर इकट्ठा हो गए। सीएए का विरोध करते हुए उन्होंने रोड नंबर-66 बंद करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पीछे हटा दिया। इसके बाद उन्होंने रातों-रात कर्दमपुरी पुलिया को बंद कर वहां टेंट लगा दिया गया। यहां भारी संख्या में महिलाएं जुट गईं। सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुलिया से हटने को कहा तो लोग नोकझोंक पर उतारू हो गए। दूसरी ओर, वजीराबाद रोड पर चांद बाग इलाके में भी शनिवार को महिलाएं टेंट लगाकर धरने पर बैठ गईं। यहां डॉ. रिजवान ने संबोधित किया। महिलाओं का दावा है कि वे सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर रही हैं। इससे किसी को कोई तकलीफ नहीं