महिला वकील का दावा, 5 साल रिलेशनशिप रहे विकीलिक्स के संस्थापक जुलियन असांजे मेरे दो बच्चों के पिता हैं

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और विकिलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे दो बच्चों के पिता हैं। उन्हें दोनों बच्चे अपनी दक्षिण अफ्रीकी मूल की वकील स्टेला मोरिस से हुए हैं। द मेल ने रविवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में असांजे की बच्चों के साथ फोटो प्रकाशित की हैं और वकील के इंटरव्यू के हवाले से लिखा है, लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में रहते हुए 48 साल के ऑस्ट्रेलियाई असांजे 5 साल तक मोरिस के साथ रिलेशनशिप में थे।
वे इक्वाडेर दूतावास में 2012 से छिपकर वक्त गुजार रहे थे। उन्हें अमेरिका की जासूरी करने के आरोप में गिरफ्तारी का डर था। इसी दौरान वकील मोरिस से उनकी नजदीकियां बढ़ी। वकील का कहना है, वे दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे। असांजे के बच्चों में गेब्रियल 2 और मैक्स एक साल का है।

2016 में प्यार 2017 में सगाई की थी
जुलियन असांजे पर 2010 में अमेरिकी खुफिया दस्तावेज लीक कर जासूरी करने का आरोप था। ये दस्तावेज अफगानिस्तान और इराक युद्ध से जुड़े थे। दस्तावेजों के लीक करने के लिए अमेरिका ने उन्हें गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी। इससे बचने के लिए वह लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में छिपकर रहने लगे थे। यही उनका संपर्क 37 साल की मोरिस से हुआ। दोनों 2015 में करीब में आए। 2016 के दौरान प्यार में थे और 2017 में दोनों सगाई कर ली थी।
जासूसी और रेप के आरोपों लगे थे
अमेरिकी जासूरी के अलावा असांजे पर स्वीडन में भी दुष्कर्म का मुकदमा चला। हालांकि असांजे ने रेप के अरोपों को नकार दिया था। उन्हें पिछले साल जेल हो गई थी। अब उन्हें जेल रहते हुए एक साल हो होने वाला है। पिछले महीने कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। फिलहाल वह ब्रिटेन की लंदन स्थित बेलमार्श जेल में बंद हैं।

बच्चों का हवाला देकर रिहाई की मांगी की
ब्रिटेन में जेल में बंद कुछ कैदियों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए रिहा किए जाने पर विचार हो रहा है। ऐसे में उनकी प्रेमिका मोरिस उनकी रिहाई के लिए प्रयास कर रही है। पिछले हफ्तेे कोर्ट में जमा कुछ दस्तावेजों से मोरिस और असांजे के रिश्ते के बारे मे पता चला है। इसमें मोरिस ने जेल में असांजे की जान को खतरा बताया है। साथ ही उनके ब्रिटेन में जन्मे बच्चों का हवाला देते हुए रिहा करने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c6x6aM
Comments
Post a Comment