अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट ने देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई; दुनिया में अब तक 93.53 लाख मरीज, इनमें 50 लाख से ज्यादा ठीक हुए

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 93 लाख 53 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 41 हजार 711 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 79 हजार 805 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि आने वालेकुछ दिनों में संक्रमण को रोकना जरूरी है। देश के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं।
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 24,24,168 | 1,23,473 | 10,20,381 |
ब्राजील | 11,51,479 | 52,771 | 6,13,345 |
रूस | 5,99,705 | 8,359 | 3,56,429 |
भारत | 4,56,115 | 14,483 | 2,58,574 |
ब्रिटेन | 3,06,210 | 42,927 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 2,93,832 | 28,325 | उपलब्ध नहीं |
पेरू | 2,60,810 | 8,404 | 1,48,437 |
चिली | 2,50,767 | 4,505 | 2,10,570 |
इटली | 2,38,833 | 34,675 | 1,84,585 |
ईरान | 2,09,970 | 9,863 | 1,69,160 |
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।
अमेरिका: 2 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग हुई
अमेरिका के अन्य चार हेल्थ एक्सपर्ट ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कभी भी टेस्टिंग कम करने की सलाह नहीं दी थी। ओक्लाहोमा में रैली में ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें कम टेस्टिंग की सलाह दी गई थी। वहीं, फौसी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश में ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

टेक्सास: 5000 से ज्यादा नए मामले
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोरोना का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की।

इजरायल: 430 नए मामले
इजरायल में एक दिन में सबसे ज्यादा 430 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21,512 हो गई है। देश में अभी 5335 मामले सक्रिय हैं। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 हजार 869 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को विशेष मंत्रिस्तरीय समिति ने सबसे ज्यादा संक्रमित शहर एलाड और उत्तर-पूर्वी शहर तिबरियास को ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VeaWgV
Comments
Post a Comment