ऑस्ट्रेलिया में संसद की कार्यवाही स्थगित, ब्रिटेन सरकार लोगों के बीच टेस्ट किट बांटेगी; दुनिया में 1.41 करोड़ संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 41लाख 89हजार 18लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84लाख 54हजार 854ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 99हजार 339की जान गई है। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने शनिवार को चीफ मेडिकल ऑफिसर पॉल केली की सलाह पर 4 अगस्त से शुरू होने वाले संसद के अगले सत्र को स्थगित करने की घोषणा की। इस फैसले पर देश की विपक्षी पार्टियों ने भी अपनी सहमति दी है।
ब्रिटेन सरकार लोगों के बीच लाखों टेस्ट किट बांटने की योजना बना रही है। द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। इस किट का गोपनीय तरीके से जून में ट्रायल किया गया था। इसमें इसके नतीजे 98.6% सही पाए गए थे। इस फिंगरप्रिक टेस्ट से 20 मिनट में संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। इसे यूके रैपिड टेस्ट कंसोर्टियम ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार किया है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 37,70,012 | 1,42,064 | 17,41,233 |
ब्राजील | 20,48,697 | 77,932 | 13,66,775 |
भारत | 10,40,457 | 26,285 | 6,54,078 |
रूस | 7,59,203 | 12,123 | 5,39,373 |
पेरू | 3,45,537 | 12,799 | 2,33,982 |
द.अफ्रीका | 3,37,594 | 4,804 | 1,78,183 |
मैक्सिको | 3,31,298 | 38,310 | 2,08,436 |
चिली | 3,26,539 | 8,347 | 2,96,814 |
स्पेन | 3,07,335 | 28,420 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,93,239 | 45,233 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना: लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ाया गया
अर्जेंटीना ने लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के मामले कम करने के लिए यह फैसला किया गया। हम सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की जरुरत हैं। हम धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाएंगे। यहां 20 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। अब तक यहां 1 लाख 14 हजार 783 मामले आए हैं और 2 हजार 133 मौतें हुई हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 34 हजार नए मामले
ब्राजीलमें पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 34 हजार 177 नएमामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख 46 हजार 328 हो गया है। देश केस्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई 1163 मौतों के साथमृतकों की संख्या 77 हजार 851 हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भी संक्रमित हैं। यहां संक्रमण का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h3XlRU
Comments
Post a Comment