अमेरिका में एक ही दिन में 60 हजार नए मामले सामने आए, इसके बावजूद सरकार स्कूल खोलने का दबाव बना रही; दुनिया में 1.21 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 21 लाख 62 हजार 680 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 70 लाख 29 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 47 हजार 321 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में बुधवार को एक ही दिन में 60 हजार नए मामले सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने के मुताबिक, बीते हफ्ते से अमेरिका के 35 राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं।
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद व्हाइट हाउस देश के स्कूलों को दोबारा खोलने का दबाव डाल रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पने बुधवार को कहा कि स्कूल नहीं खुलने पर उन्हें दी जाने वाली फंडिंग में कटौती की जाएगी। उन्होंने स्कूलों से जुड़े सेंटर फॉर डिसीजकंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) कीगाइडलाइन्स पर भी सवाल उठाए। वहीं, उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि हमसुरक्षित तरीके से स्कूल दोबारा खोल सकते हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 31,58,932 | 1,34,862 | 13,92,679 |
ब्राजील | 16,74,655 | 68,055 | 11,17,922 |
भारत | 7,69,052 | 21,144 | 4,76,554 |
रूस | 7,00,792 | 10,667 | 4,72,511 |
पेरू |
3,12,911 |
11,133 | 2,00,938 |
स्पेन | 2,99,593 | 28,396 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,03,083 | 6,573 | 2,71,703 |
ब्रिटेन | 2,86,979 | 44,517 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,75,003 | 32,796 | 1,93,640 |
ईरान | 2,48,379 | 12,084 | 2,09,463 |
चिली: तांबे कीखदान में काम करने वाले 300 मजदूर संक्रमित
चिली में तांबे का खनन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी कोडेल्को में 3 हजार मजदूर संक्रमित मिले हैं। इसके मजदूर यूनियन और कोडेल्को समेत दूसरी खनन कंपनियों से काम रोकने की मांग की है। चिली में 13 जुलाई से लॉकडाउन में राहत देने का एलान किया गया है। यहां पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के मामले में यह दुनिया में छठे नंबर पर है।

अमेरिका: मिसीसिपीराज्य में 26 विधायक संक्रमित
अमेरिका के मिसीसिपीराज्य में 26 विधायक और 10 दूसरे लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नए मामले सामने आने के बाद राज्य के गवर्नर ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। 174 सदस्यों वालेमिसिसिप्पि राज्य के लेजिस्लेटिव असेंबली का सालाना सत्र 1 जुलाई को खत्म हुआ है। सत्र के दौरान कई विधायक बिना मास्क के और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते नजर आए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTFIwX
Comments
Post a Comment