ब्रिटेन में 1000 से ज्यादा डॉक्टर एनएचएस छोड़ना चाहते हैं, महामारी पर सरकार के रवैये से नाराज; दुनिया में 2.70 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 70 लाख 60 हजार 255 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार 40 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 83 हजार 618 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।
ब्रिटेन में कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के ढीले रवैये के चलते 1000 से ज्यादा डॉक्टर नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) छोड़ना चाहते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। डॉक्टर या तो दूसरे देश या निजी अस्पतालों में जाना चाहते हैं।
ब्रिटेन के डॉक्टर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. समांथा बट-रॉडेन ने कहा- इस महामारी में एनएचएस डॉक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई डॉक्टरों का कहना है कि वे तीन साल के अंदर एनएचएस को छोड़ देंगे। इन्होंने कोरोना महामारी के समय अपनी जान दांव पर लगाई है, लेकिन सरकार के रवैये से नाराज हैं। ऑनलाइन सर्वे में 1758 डॉक्टर शामिल हुए। एनएचएस छोड़ने के सवाल पर 10 में से 7 यानी 69% ने हां कहा और 26% ने नहीं।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 64,31,152 | 1,92,818 | 37,07,000 |
ब्राजील | 41,23,000 | 1,26,203 | 32,96,702 |
भारत | 41,10,839 | 70,679 | 31,77,673 |
रूस | 10,20,310 | 17,759 | 8,38,126 |
पेरू | 6,83,702 | 29,687 | 5,06,422 |
कोलंबिया | 6,58,456 | 21,156 | 5,07,770 |
साउथ अफ्रीका | 6,36,884 | 14,779 | 5,61,204 |
मैक्सिको | 6,29,409 | 67,326 | 4,38,754 |
स्पेन | 5,17,133 | 29,418 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 4,71,806 | 9,739 | 3,40,381 |
ईरान: रूस के साथ वैक्सीन का उत्पादन करेगा
ईरान अब रूस के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने जा रहा है। रूस में ईरान के राजदूत और रशियन डायरेक्ट इवेंस्टमेंट फंड के सीईओ की बीच हुई ऑनलाइन मीटिंग में यह फैसला हुआ। ईरान मिडिल ईस्ट का सबसे ज्यादा वायरस प्रभावित देश है। यहां 24 घंटे में 1894 नए मामले आए। देश में संक्रमण के कुल 3.84 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं।

मैक्सिको: सरकार ने कहा, 1.22 लाख मौतें और हुईं
मैक्सिको की सरकार ने कहा है कि संक्रमण से देश के आधिकारिक रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा मौतें हुई हैं। अभी तक देश में 67 हजार 326 लोगों की मौत हुई है और 6.23 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। देशभर में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि मार्च से लेकर अगस्त तक कोरोना से 1 लाख 22 हजार 765 और लोगों की जान गई है। हालांकि, अभी इस आंकड़े को आधिकारिक आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है।

ब्राजील: अब तक 1.25 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 907 लोगों की जान गई और 51 हजार 194 नए मामले आए। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lVnLIM
Comments
Post a Comment