गांधी जी की 151वीं जयंती पर उनकी तस्वीरों और संदेशों को बुर्ज खलीफा पर लाइटों के जरिए प्रदर्शित किया गया

यूएई में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। शुक्रवार रात बुर्ज खलीफा पर लाइटों के जरिए उनकी तस्वीर और संदेश प्रदर्शित किए गए। कई मौकों पर बुर्ज खलीफा पर लाइटों के जरिए शो आयोजित किया जाता रहा है।
शुक्रवार को लगभग 10 बजे महात्मा गांधी की तस्वीरों को उनके संदेशों के साथ बुर्ज खलीफा में दिखाया गया। इसका वीडियो दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सोशल मीडिया पेज पर जारी किया गया। भारतीय दूतावास ने इसके लिए एम्मार प्रॉपर्टीज को धन्यवाद भी किया। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अफगानिस्तान के भारतीय दूतावास में गांधी जयंती
अफगानिस्तान के भारतीय दूतावास में गांधी जयंती पर उनके जीवन और कार्यों पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस मौके पर राजदूत रुद्रेंद्र टंडन ने गांधीवादी आदर्शों की प्रासंगिकता पर जोर दिया और स्वच्छ भारत अभियान को हमारे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hM2Rb
Comments
Post a Comment