हर शख्स हर सेकंड जनरेट कर रहा 1.7 एमबी डेटा, दुनिया का 90 प्रतिशत डेटा 2 वर्ष में हुआ तैयार

दुनिया के तमाम देशोंं में आज वर्ल्ड स्टेटिसटिक्स डे यानी विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जा रहा है। यूएन स्टेटिसटिकल कमीशन ने 2010 में इसकी शुरुआत की थी। इसे हर पांच वर्ष बाद 20 अक्टूबर को मनाया जाता है। मतलब यह कि आज तीसरा वर्ल्ड स्टेटिसटिक्स डे है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्टेटिसटिक्स आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। आंकड़ों को जमा करना, उनका विश्लेषण और नतीजे निकालना ही स्टेटिसटिक्स है। यह लोगों और सरकारों को सशक्त बनाता है, ताकि सही दिशा में नीतियां तैयार हो सकें।
मौजूदा डिजिटल युग में तो स्टेटिसटिक्स का महत्त्व और बढ़ गया है। इस समय दुनिया का हर शख्स प्रति सेकंड 1.7 एमबी डेटा जनरेट कर रहा है। यही वजह है कि दुनिया का 90 प्रतिशत डेटा पिछले दो साल में ही जनरेट हुआ है। कहा जा रहा है कि अब डेटा ही नया तेल और नया सोना है। इसमें इंटरनेट, सोशल मीडिया और सर्च इंजन की अहम भूमिका है। यही दुनिया की नई दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे में पेश हैं डेटा की दुनिया से जुड़े कुछ दिलचस्प स्टेटिसटिक्स...










Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o8DUfa
Comments
Post a Comment