रेलवे ब्रिज गिरने से 7 लोगों की मौत, 5 घायल; मेंटेनेंस का काम चल रहा था

उत्तरी चीन के तिआंजिन प्रांत में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां रेलवे ब्रिज के गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
30 मीटर लंबा है ब्रिज, एक हिस्सा ध्वस्त हुआ
चीनी मीडिया के मुताबिक, तिआंजिन प्रांत के बिन्हाई में रेलवे ब्रिज के मेंटेनेंस का काम चल रहा है। करीब सुबह 9 बजे अचानक ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। मौके पर काम कर रहे 7 मजदूर इसमें मारे गए। 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ब्रिज की लंबाई 30 मीटर है।
सरकार ने जांच के आदेश दिए
तिआंजिन के प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। सरकार ने इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। जिसे एक हफ्ते में रिपोर्ट देनी होगी। सरकार ने घायलों के अच्छे इलाज की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382xCbk
Comments
Post a Comment