पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा को दोबारा खोले जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाईं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोनावायरस के कारण बलूचिस्तान में चमन सीमा को बंद कर दिया गया है। इसके चलते इस क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। ईद मनाने के लिए बुधवार को सीमा खोल दिया गया था, ताकि दोनों ओर के लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ त्योहार मना सकें। हालांकि, सीमा मजदूरों के लिए बंद की गई थी, जो दिन के समय अफगानिस्तान जाते हैं और शाम तक घर लौटते हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया गुरुवार को फ्रेंडशिप गेट के सामने बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और धरना देते हुए सीमा खोलने की मांग करने लगे। फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) ने उन्हें बताया कि प्रदर्शनकारियों को वहां से शिफ्ट करने तक गेट नहीं खोला जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए और फ्रेंड शिप गेट पर मौजूद ऑफिसों में तोड़-फोड़ और सुरक्षाबलों पर हमला करने लगे। गुरुवार को भी गोलीबारी इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गो
Comments
Post a Comment